अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत आज सुबह 9 बजे से मेरठ शहर में बाइक रैली निकाली जा रही है। आप भी इस तिरंगा रैली में अपनी बाईक और हेलमेट लेकर शामिल हो सकते हैं। ये तिरंगा रैली मोहकमपुर स्थित अमर उजाला के कार्यालय से शुरू हुई और शास्त्रीनगर में पीवीएस मॉल पर संपन्न होगी। कार्यक्रम में व्यापारी, उद्यमी, सामाजिक संगठन, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, महिला क्लब शामिल हुए।