मेरठ। करवाचौथ पर सुहागन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं। जिसमें बिंदी, सिंदूर, मंगलसूत्र, चूड़ियां, मेहंदी, काजल, नथ, गजरा, मांग टीका, झुमके, बाजूबंद, अंगूठी, बिछिया, पायल और लाल जोड़ा शामिल होता है। इसी को लेकर महिलाओं ने अपने श्रृंगार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर के ब्यूटी शॉप्स, ज्वेलरी स्टोर्स और कॉस्मेटिक दुकानों पर अभी से ही भीड़ दिखने लगी है। महिला अपने लिए मैचिंग चूड़ियां, बिंदी, नेल पॉलिश और डिजाइनर ज्वेलरी की खरीदारी कर रहीं हैं। साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी करवाचौथ श्रृंगार किट्स तेजी से बिक रही है। इस बार रजवाड़ा ज्वेलरी भी महिलाएं बहुत पसंद कर रहीं हैं।शा रदा रोड स्थित श्रृंगार दुकान के कार्यकर्ता अंकित ने बताया कि करवाचौथ के आने से लगभग 1 हफ्ता पहले से ही महिलाएं खरीदारी शुरू कर देतीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा श्रृंगार का सामान ही खरीदा जाता है। शहर के प्रमुख बाजार जैसे सदर, आबूलेन और टीपीनगर में भी श्रृंगार का सामान मिल रहा है। करवाचौथ स्पेशल गिफ्ट हैम्पर्स, रेड थीम मेकअप सेट और पारंपरिक ज्वेलरी बॉक्स की मांग सबसे ज्यादा है। श्रृंगार के सामान के रेट- रजवाड़ा ज्वेलरी - 500 से 3000 रुपये मेंहदी कोन - 10 रुपये पारंपरिक चूड़ियां (लाल-सोने रंग की) - 100 से 300 रुपये बिंदी सेट - 10 से 50 रुपये सिंदूर - 20 से 60 रुपये डिजाइनर ज्वेलरी सेट - 300 से 1200 रुपये मेकअप किट - लिपस्टिक, नेलपेंट, काजल, बिंदी आदि के साथ 500 से 1500 रुपये