फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: किसानों के साथ हो रहा अन्याय, अब महिलाओं को भी आगे आना होगा: अरशद खान

मेरठ। सरूरपुर हर्रा कस्बे मे स्थित चौधरी बशीर खां डिग्री कॉलेज के सभागार में भारत किसान यूनियन कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक जौनपुर अरशद खान पहुंचे। रविवार को आयोजित सम्मेलन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए महिलाओं की भागीदारी के साथ आगे आना होगा। प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों से क्षुब्ध किसानों ने रविवार को एकजुटता की जरूरत पर जोर देते हुए आरोप लगाया कि सरकार उनके साथ लगातार अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि जब-जब किसानों ने अपनी मांगें उठाई, तब-तब उन्हें दमन और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य, बिजली दरों में राहत, सिंचाई की सुविधा और फसल बीमा जैसी बुनियादी जरूरतों की लगातार अनदेखी की जा रही है। कई इलाकों में किसानों को विरोध प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार तक किया गया, जो लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह किसानों की बात सुने और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करे। वक्ताओं ने किसानों की भूमि का सर्किल रेट से छह गुणा मुआवजा दिलाने, बिजली बिलों समेत किसान क्रेडिट कार्ड पर किसानों के लोन माफ करते हुए किसानों को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने तथा किसानों ओर मजदूरों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने के लिए चर्चा की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक, अब्बास एडवोकेट, नासिर खां, सरदार सिंह यादव, ऋषिपाल गुर्जर, सरफराज त्यागी, नदीम चौहान, माजिद चौहान, मोहम्मद अली चौहान, चेयरमैन कुंवर मोहम्मद अली, अजीज चौहान, नफीस सभासद, अमजद, तमजीर, जुबैर, ताहिर मौजूद रहें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें