फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पानी के पैसे मांगने पर होटल संचालक पर लाठी-डंडों से हमला, पैर से गला दबाया, दोनों हाथ टूटे, सिर में भी आई चोट

प्रत्युष शर्मा Updated Wed, 10 Dec 2025 12:27 AM IST

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रोहटा रोड पर कार सवार हमलावरों ने सोमवार देर रात पानी की बोतल के पैसे मांगने पर होटल संचालक शिवम उपाध्याय पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। होटल संचालक के दोनों हाथ टूट गए और सिर में भी चोट लगी है। आरोपियों ने पैर से गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश भी की। शिवम की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सुशांत सिटी निवासी शिवम उपाध्याय ने बताया कि उनका हाईवे पर होटल है। सोमवार रात वह अपने होटल पर मौजूद थे। इसी बीच कार सवार चार आरोपी मौके पर पहुंचे थे। आरोपियों ने शिवम से पानी की बोतल मांगी थी। होटल कर्मचारी अनुज ने बोतल देते हुए पैसे देने के लिए कहा था। आरोप है कि इस पर आरोपियों ने अनुज से गाली-गलौज कर दी थी। शिवम ने विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। आरोपियों ने शिवम को जमीन पर गिराकर पैर से उनका गला दबाने की भी कोशिश की। इस दौरान सड़क पर जाम के हालात हो गए। यह देखकर हमलावर मौके से भाग गए। सूचना पर डायल-112 मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हमले में शिवम के दोनों हाथ इस हमले में टूट गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर रही है। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें