मेरठ में 30 जनवरी को शारदा रोड स्थित अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यालय परिसर में अमर हुतात्मा नाथूराम गोडसे नाना आप्टे धाम पर गांधी वध दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन हिंदू महासभा के वरिष्ठ नेता और धाम के संस्थापक पंडित अशोक शर्मा के सानिध्य में हुआ। सबसे पहले बजरंगबली महाराज का स्मरण कर हवन-पूजन किया गया, जिसके बाद हनुमान चालीसा का संपूर्ण पाठ किया गया। इस अवसर पर शशि प्रताप राणा, दीपक शर्मा, राहुल गुप्ता, यश अग्रवाल, शेखर पंडित, ललित कुमार पंडित, अरविंद शर्मा, सावन कुमार और अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।