फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हस्तिनापुर में गंगा का भीषण कटान, बस्तोरा नारंग समेत कई गांवों में हड़कंप, लोग घर छोड़कर भागे

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और गंगा नदी के तेज कटान ने खादर क्षेत्र की स्थिति नाजुक कर दी है। पिछले कई दिनों से गंगा की धार लगातार गांवों की ओर बढ़ रही है। रविवार को हालात और बिगड़ गए, जब गंगा की धारा बस्तोरा नारंग गांव तक पहुंच गई। गंगा को गांव के पास आता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोग अपने बच्चों और बुजुर्गों को घरों का सामान सहित सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे। कई परिवार गांव खाली कर चुके हैं। इस दौरान गांव के संपर्क मार्गों पर भी पानी भर गया है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। गंगा के कटान से बस्तोरा नारंग, मखदुमपुर किशोरपुर, जलालपुर जोरा सहित कई गांव प्रभावित हुए हैं। हजारों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जहां एक ओर जमीन पर बाढ़ का पानी ग्रामीणों को डरा रहा है, वहीं आसमान से लगातार बरस रही बारिश मुसीबत और बढ़ा रही है। प्रशासनिक अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि वे सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट हों और गंगा के किनारे न जाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें