मेरठ से सटे हस्तिनापुर में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को भले ही गंगा के जल स्तर में गिरावट दर्ज की गई हो लेकिन खादर क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें अभी काम नहीं होगी, क्योंकि खादर क्षेत्र में करीब तीन स्थानों से अस्थाई तटबंध टूट चुका है। वहीं कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गया है जिसे रोकने के लिए सिंचाई विभाग और स्थानीय ग्रामीण पूरे प्रयास कर रहे हैं। वहीं टूटे हुए तटबंध से लगातार पानी बाहर की ओर निकल रहा है। टूटे तटबंध का आकार लगातार बढ़ता जा रहा है और खादर क्षेत्र में यह पानी पहुंचकर तबाही का पैगाम लिख रहा है क्योंकि अभी तक खादर क्षेत्र के करीब 10 गांव बाढ़ से प्रभावित नजर आ रहे हैं। यदि टूटे हुए तटबंध से लगातार पानी निकलता रहा तो खादर क्षेत्र में कहीं गांव बाढ़ से प्रभावित हो सकते हैं जिसे देखते हुए प्रशासनिक स्तर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। हालांकि टूटे तटबंध को रोकना संभव नहीं है क्योंकि गंगा का जलस्तर अभी खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है।