मेरठ। दिसंबर के बीच महीने से ठंड ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। ग्रामीण इलाकों और हाई-वे, एक्प्रेस-वे के बाद अब शहरी इलाकों को भी कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया। देर शाम के बाद चली सर्द हवाओं के बीच आसमान से कोहरा भी गिरने लगा, जिससे विजिबिलिटी तो कम हुई ही, जिसके चलते वाहनों की रफ्तार कम हो गई। लोगों ने खुद को घरों में कैद करना शुरू कर दिया। मौसम विभाग की माने तो अब कोहरे का सितम कुछ दिन यूं ही सताएगा और ठिठुरन भी बढ़ेगी।