मेरठ। यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित हुआ, जिसमें बेटियों ने परचम लहरा दिया। मेरठ में इंटरमीडिएट परीक्षा में मवाना के एएस इंटर कॉलेज की वंशिका उपाध्यक्ष ने जिला टॉप किया। वंशिका ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में अच्छा स्कोर करते हुए 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वंशिका के पिता मज़दूर हैं और वो खुद परिणाम घोषित होने से पहले खेत में गेहूं काट रही थी। बताया कि वो आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।