फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भू-माफियाओं पर कार्रवाई और जाति प्रमाण पत्र बनाने की मांग को लेकर सदर तहसील में किसानों का धरना

भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई और जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर संगठन आजाद के किसानों ने मंगलवार को सदर तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे किसानों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में भू-माफिया सक्रिय हैं और उनकी शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके साथ ही कई लोगों के जाति प्रमाण पत्र लंबे समय से लंबित पड़े हैं, जिससे उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और लंबित जाति प्रमाण पत्रों को जल्द से जल्द जारी कराया जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने के दौरान संगठन से जुड़े कई किसान और पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें