मेरठ। विश्व कला दिवस के अवसर पर ललित कला संस्थान चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा विश्व कला दिवस की थीम- "अभिव्यक्ति का उद्यान, कल के माध्यम से समुदाय का पोषण" पर "चित्र प्रदर्शनी एवं कलाकार सम्मान समारोह" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बताओ मुख्य अतिथि प्रोफेसर हरि कृष्ण कार्यवाहक कुलपति चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय एवं अतिशेष अतिथि प्रोफेसर बीरबल सिंह प्रोफेसर जे ए सिद्दीकी तथा कार्यक्रम की संयोजिका प्रोफेसर अलका तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम आयोजन में मनन, आर्यन, दक्ष, परी, अक्षिता, तुषार अवनी, प्रभृति, तरुणा, ज्योति, रिद्धिमा, मेघा मंडल, आंचल, लकी निशु, आशु, सार्थक, अदिति, अंजलि, कनिष्का, सिद्धांत की सक्रिय प्रतिभागिता रही ।