फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर दौराला केमिकल के कर्मचारियों का धरना, पुलिस व श्रम विभाग ने की वार्ता

मेरठ के दौराला केमिकल फैक्ट्री में वेतन वृद्धि समेत चार मांगों को लेकर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। धरने की सूचना मिलते ही एहतियात के तौर पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने। कर्मचारियों का कहना था कि वे लंबे समय से वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। प्रदर्शन की सूचना पर श्रम विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सरकार के नियमों के तहत ही कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान सपा विधायक अतुल प्रधान भी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें