फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कॉन्टिनेंटल कंपनी के कर्मचारियों ने श्रमायुक्त को सौंपा ज्ञापन, वार्ता के बाद भी नहीं निकला हल

कॉन्टिनेंटल टायर कंपनी द्वारा 260 से ज़्यादा कर्मचारियों को वीआरएस देने के बाद कर्मचारियों के आगे परिवार को पालने का संकट खड़ा हो गया है। कंपनी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कर्मचारी श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्या से संबंधित ज्ञापन सहायक श्रमायुक्त अवधेश कुमार शर्मा को सौंपा। कर्मचारियों के साथ पहुंचे सपा नेता विजय राठी ने कॉन्टिनेंटल कंपनी के पदाधिकारियों और सहायक श्रमायुक्त के साथ वार्ता की, जिसमें कर्मचारियों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। लेकिन काफी देर चली चर्चा के बाद भी दोनों पक्षों के बीच कोई हल नहीं निकला और कंपनी द्वारा कर्मचारियों को वीआरएस देने के मामले में जांच बैठा दी गई। पीड़ित कर्मचारियों का कहना है कि 2023 में भी कंपनी ने करीब 250 कर्मचारियों को वीआरएस दिया था और अब एक बार फिर ऐसा किया, जिससे कर्मचारियों के आगे परेशानी खड़ी हो गई है। उधर, सपा नेता विजय राठी ने भी कंपनी पर कई आरोप लगाते हुए उन सभी आरोपों पर जांच की मांग की। गौरतलब है कि श्रमायुक्त कार्यालय के गेट पर कॉन्टिनेंटल कंपनी के प्राइवेट बाउंसर्स का खड़े होकर अंदर जाने से रोकना कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें