फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मेरठ में 9 दिसम्बर से बदल जाएगी बिजली व्यवस्था, समाप्त होंगी डिविजन, PVVNL एमडी ईशा दुहन ने दी जानकारी

कानपुर के बाद अब मेरठ में बिजली व्यवस्था बदल जाएगी । 9 दिसम्बर में शहर क्षेत्र में 5 डिवीजन को समाप्त कर दो जोन में बदल जाएगी। यह जानकारी प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ईशा दुहन ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि अब उपभोक्ताओं को अपने कार्य के लिए भटकना नही पड़ेगा। सभी कार्य के लिए एक अधिशासी अभियंता की अलग जिम्मेदारी होगी। 33 केवी के कार्य अलग अधिकारी देखेंगे। कनेक्शन देने और रेवेन्यू के कार्य अलग अधिकारी देखेंगे। इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं । इसके लिए शहर में 5 हेल्प डेस्क भी बनाई जाएंगी। वही ओटीएस योजना का पहला चरण जो 15 दिसम्बर से शुरू हो रहा है उसके लिए भी गांव गांव में कैम्प लगाए जाएंगे व मुनादी कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें