फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बीएसए के निरीक्षण में रोहटा ब्लॉक के कई स्कूलों में मिली खामियां, कैमरे के सामने आने से किया इंकार

मेरठ। मेरठ में बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों की हालत जरजर हो चली है। कई स्कूलों में भ्रष्टाचार की तस्वीरें सामने आ रही हैं। ठीक इसी तरह रोहटा ब्लॉक के भी कई स्कूलों में भ्रष्टाचार की पोल उस समय खुली जब बीएसए आशा चौधरी वहां निरीक्षण करने पहुंची। कुछ स्कूलों में तो टीएलएम यानी टीचिंग लर्निंग मैटीरियल ही नहीं था, जिससे यह सवाल खड़ा होता की आखिर बच्चों को पढ़ाया कैसे जा रहा होगा। जबकि कुछ स्कूलों में खिड़कियों पर जाली नहीं लगी थी, जो लगवाने के लिए शासन द्वारा अधिसूचना जारी है। हालांकि बीएसए ने यह निरीक्षण बुधवार को किया था। वहीं उन्होंने कैमरे के सामने आकर भी कुछ बोलने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें