फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बच्चा मरीज़ के फ्यूज़न में नशे में धुत वार्ड ब्वॉय ने मिलाया स्पि्रट, सेवा समाप्त

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में एक वार्ड ब्वॉय ने बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चे के फ्यूज़न में स्पिरिट मिला दिया, जिससे बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। ऐसा करता देख नर्सिंग कर्मचारी ने शोर मचा दिया और आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। वार्ड ब्वॉय अविनाश कुमार उस वक्त नशे में धुत बताया जा रहा है। हालांकि स्टाफ ने इस मामले को छिपाने की कोशिश की और वार्ड ब्वॉय की सेवा समाप्त कर दी। बच्चा वार्ड में तैनात अन्य वार्ड ब्वॉय ने बताया कि अविनाश अक्सर शराब के नशे में ड्यूटी पर आता था, जिसके पहले भी ऐसी एक करतूत पर सिस्टर इंचार्ज ने वार्निंग दी थी। वहीं, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरसी गुप्ता ने बताया कि वार्ड ब्वॉय अविनाश कुमार पहले भी शराब के नशे में ड्यूटी पर पाया गया था, जिसको वॉर्निंग दी गई थी और अब उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें