प्रदेश स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता को लेकर बुधवार को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेरठ मंडल स्तर के ट्रायल आयोजित किए गए। इस दौरान मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़ और बुलंदशहर सहित कई जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के माध्यम से चयन समिति द्वारा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन कर मेरठ मंडल की टीम तैयार की जाएगी, जो आगामी प्रदेश स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी। खिलाड़ियों में ट्रायल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।