फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मवाना कोतवाली के पास पुलिया निर्माण 16 मार्च से, ट्रैफिक के लिए नया रूट प्लान लागू

मेरठ के मवाना में कोतवाली के पास क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने नया रूट प्लान तैयार किया है। इस संबंध में एसडीएम संतोष कुमार और मवाना सीओ पंकज लवानिया ने थाना मवाना में रोडवेज बस स्टैंड प्रभारी, प्राइवेट बस यूनियनों के प्रतिनिधियों और व्यापार संगठनों के लोगों के साथ बैठक की। बैठक में बताया गया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा 16 मार्च से पुलिया का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। निर्धारित रूट प्लान के अनुसार मेरठ से आने वाले वाहन मिल रोड होते हुए हस्तिनापुर रोड गंग नहर पुल के रास्ते जाएंगे। वहीं बिजनौर और मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन बाईपास से होते हुए ग्राम खेड़ी मनिहार से फलावदा रोड तिराहे पर पहुंचकर मेरठ की ओर जाएंगे। इसके अलावा कोतवाली के सामने मुबारकपुर रोड का रास्ता स्कूल बसों और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों के लिए निर्धारित किया गया है, ताकि जरूरी सेवाएं प्रभावित न हों।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें