मेरठ। जागृति विहार के रहने वाले पार्षद दिग्विजय सिंह के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे कई वार्डो के पार्षद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आलाधिकारियों से मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित पार्षद दिग्विजय सिंह ने बताया कि जब वो अपने डेयरी आउटलेट पर थे, तब रोहित गुर्जर, अर्जुन गुर्जर समेत करीब एक दर्जन बदमाशों ने डेयरी में घुसकर मारपीट कर दी। आरोप है कि मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना प्रभारी ने कुछ कार्यवाही नहीं की और मारपीट करने वाले युवकों को थाने से भगा दिया।