फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: समय पर सिलेंडर न मिलने पर तिरंगा गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का हंगामा

Dimple Sirohi Updated Wed, 06 May 2026 05:42 PM IST

हापुड़ अड्डे पर स्थित तिरंगा गैस एजेंसी पर बुधवार को समय पर गैस सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ताओं में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में लोग एजेंसी के बाहर एकत्र हो गए और जमकर नाराज़गी जताई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें सुबह करीब सात बजे से ही लाइन में लगना पड़ रहा है, लेकिन पूरे दिन इंतजार करने के बावजूद भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने एजेंसी में अव्यवस्था और कर्मचारियों के उदासीन रवैये पर भी नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है, जिसके कारण आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। बताया गया कि हापुड़ अड्डे स्थित सिटी वॉक प्लाजा में एजेंसी संचालक ने अस्थायी रूप से प्लाजा की दूसरी मंजिल पर एक दुकान में एजेंसी संचालित कर रखी है। यहां गर्मी के बीच बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि वितरण व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और पर्याप्त संख्या में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें