मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कंकरखेड़ा में मार्शल पिच पर 148 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 बेड के कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल का भूमि पूजन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) में हुए धन्वंतरि जयंती के कार्यक्रम से अस्पताल का वर्चुअली शिलान्यास किया।