मेरठ। दौराला चौराहा स्थित चरण सिंह पार्क में बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केक काटकर जन्मदिन मनाया। इसके बाद स्वच्छता ही सेवा है पखवाड़े के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया। सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा की साफ सफाई की गई और माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, विशिष्ट अतिथि मनिंदर पाल सिंह रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री के 11 साल के कार्यकाल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में देश के अंदर हाईवे का जाल बिछा है। आज घंटों का सफर चंद मिनटों में तय हो रहा है। मेरठ में चारों ओर हाईवे बना दिए गए है और जल्द शहर में रैपिड और मेट्रो एक ट्रेक पर दौड़ती नजर आएंगी। इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों ने सफाई अभियान चलाया और लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूक किया। इस दौरान राहगीरों को फल भी वितरित किए गए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान, भूपेंद्र अहलावत, भूमि विकास बैंक चेयरमैन हरेंद्र चौधरी, सुरेंद्र, रवि पूनिया, विक्रांत, धर्मेंद्र, अवनीश, विपिन, संजय, मनोज, डाॅ. धनेश, ओम प्रकाश, अक्षय, मिंटू, सोनू आदि मौजूद रहे।