मेरठ। कैविट्स लेडीज क्लब की नए साल की मीटिंग धूमधाम से गोल्डन स्पून रैस्टोरैन्ट में सम्पन्न हुई। सभी सदस्य लाल, काले और गोल्डन रगं की ड्रैस में आई। मीटिगं का शुभारंभ ईश वन्दना से हुआ। क्लब अध्यक्ष. डॉ कविता जैन ने सभी का स्वागत किया और आने वाले नए साल की शुभकामनाएं दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस, तंबोला, चुटकुले, मिसेज क्लब का चयन, गेम्स और लकी ड्रॉज का सभी ने भरपूर आन्नद लिया। मीटिगं में रेखा, गितांजली, अनु, ममता और नमिता का सहयोग रहा।