फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मवाना में बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू संघर्ष मोर्चा का विरोध, अवैध वसूली का लगाया आरोप

मेरठ। मवाना में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा ने विद्युत विभाग के द्वारा जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाये जाने और अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। जिला अध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान ने बताया कि साकेत में घरों पर मीटर को लगाने के नाम पर ठेकेदार और उसके सहयोगी द्वारा अवैध वसूली की जा रही है और स्मार्ट मीटर लगाने में भारी अनियमितता बरती जा रही है। मीटर पर न तो सील लगाई जा रही है और न ही विभाग द्वारा केबल दिया गया। साथ ही ठेकेदार द्वारा केबल को बचा कर बेचे जाने का आरोप लगाया। भाकियू संघर्स मोर्चा का कहना है कि जल्दी ही रणनीति बना कर जनता को साथ ले कर विद्युत विभाग का घेराव किया जाएगा। इस दौरान अचिन चौहान, सतबीर चौहान, अश्विनी कुमार, नागेश गुप्ता, समित शर्मा, राहुल, जगबीर मावी, दीपंकर, प्रदीप, आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें