फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने निकाला जुलूस, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

बागपत में पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने विकास भवन से जुलूस निकाला, जो कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांग पूरी होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में एडीएम विनीत उपाध्याय को सौंपा। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें