मेरठ। रेलवे रोड चौराहे से घंटाघर तक सड़क के बीच में विद्युत पोल लगा दिए गए। सड़क के किनारे फुटपाथ वैसे ही अतिक्रमण के शिकार हैं, अब विद्युत पोल और डिवाइडर के बीच के स्थान को पार्किंग के रूप में लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है।