मेरठके भावनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित गोकुलपुर गांव में सड़क हादसे में एक महिला, एक किशोरी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन काफी देर तक कोई मदद नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एम्बुलेंस सेवा केवल पांच मिनट में पहुंचने का दावा करती रही, लेकिन समय पर वाहन न आने से घायलों की हालत लगातार नाजुक होती चली गई। इस घटना से स्वास्थ्य सेवाओं के दावे हवा-हवाई साबित होते नजर आए और लोगों में भारी रोष देखने को मिला।