मेरठ के परतापुर में मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के काशी टोल प्लाजा के पास भाकियू इंडिया के मेरठ मंडल अध्यक्ष रितिन गुर्जर के भाई नितिन और जतिन को गोली मारने का आरोपी अविनाश सोमवार को पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया। परतापुर पुलिस कचहरी में घेराबंदी करती रह गई। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि उसे न्यायालय से कस्टडी रिमांड पर लेकर घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की जाएगी। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है। वहीं भाकिूय इंडिया ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।