मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में रंजिश के चलते बाइक से मजदूरी करने जा रहे राशिद पुत्र राकिब के साथ गांव निवासी आरोपी वसीम, सावेज, कुर्बान व जिशान ने मारपीट कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।