मेरठ में एसएसपी अविनाश पांडे गुरुवार को 498 दरोगाओं के साथ फिल्म धुरंधर-2 देखने मल्टीप्लेक्स पहुंचे। सभी पुलिसकर्मी सरकारी गाड़ियों से मल्टीप्लेक्स पहुंचे और एक साथ फिल्म का आनंद लिया। एसएसपी अविनाश पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रत्येक पुलिसकर्मी को यह फिल्म देखनी चाहिए, ताकि वे पुलिस की जिम्मेदारी, उसकी महत्ता और समाज में अपनी भूमिका को बेहतर तरीके से समझ सकें। उन्होंने बताया कि इस तरह की फिल्मों से पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति प्रेरणा भी मिलती है।