यूपी में बीजेपी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि सौ दिन किसी भी सरकार के कार्यों का आंकलन करने के लिए कम है लेकिन सौ दिन में सरकार की मंशा और कार्यों की दिशा जरूर देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रति जनता में विश्वास कायम करने के लिए 100 का रिपोर्ट कार्ड जरूरी था।