फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हे अटल तुम कहां खो गए...शब्द भी मौन से हो गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ महोत्सव में राष्ट्रीय संस्कृति साहित्यधारा ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को कवि सम्मेलन एवं मुशायरा हुआ। कार्यक्रम संयोजिका कवयित्री कोमल रस्तोगी ने ‘हे अटल तुम कहां खो गए, शब्द भी मौन से हो गए’ इन शब्दों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि प्रदेश आयुष मंत्री दया शंकर मिश्र ने कहा कि हमने अटल जी को याद किया, ये हमारे लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन

कवि डॉ. हरिओम पंवार ने ‘मैं धरती के आंसू का संत्रास नहीं तो क्या गाऊं, खूनी तालिबानों का इतिहास नहीं तो क्या गाऊं’ सुनाकर सभी को जोश से भर दिया।
कवि सौरभ जैन सुमन ने पढ़ा ‘क्रांतिधरा मेरठ में भड़की दबी हुई एक चिंगारी, धनसिंह सदर के कोतवाल की सबने देखी खुद्दारी, दस माई की वो थी क्रांति राज जब जेल पे धावा बोला था’। शाम ढलते ढलते दर्शकों की संख्या भी बढ़ती चली गई। अनामिका जैन अंबर ने कहा ‘जहां पर सच, दया, सम्मान और ईमान रहता है, वहीं, जाकर वो अल्लाह और वो भगवान रहता है’। कवियत्री कोमल रस्तोगी ने कहा ‘अजातशत्रु से योद्धा हुए, राजनीतिक पुरोधा हुए, देशहित अपना तन मन दिया, एक तपस्वी सा जीवन जिया, कर्मयोगी हां तुम हो गए।
कवि सम्मेलन में डॉ. नवाज देवबंदी ने कहा सर्द मौसम में तालियां कम बज रहीं, ये बड़ी बात है आप इस खुले में घूम रहे हैं। डॉ. नवाज देवबंदी खुद ही सौ रास्ते निकलते हैं, जब कोई रास्ता नहीं होता, वो रो रहा था मेरी दास्तां सुनते हुए, मैं हंस रहा था उसे दास्तां सुनाते हुए। कवि सत्यपाल सत्यम ने कारगिल के समय लिखा हुआ गीत सर्वोत्तम कवि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित करते हुए कहा कि कारगिल चाहे द्रास हमसे कहो, जो आज हौसले हमारे सीमा पर बढ़ जाएंगे, लंबी हो डगर चाहे ऊंचा हो शिखर, कोई रास्ते बनाते हुए चोटी चढ़ जाएंगे।
विज्ञापन

पॉपुलर मेरठ ने पढ़ा, जय राम तुम भी आओ, सुलेमान तुम भी आओ, जोसफ चचा के साथ कमर खान तुम भी आओ, सबीर को पुकार के बलवान तुम भी आओ। सुमनेश सुमन ने कहा कि नया खून है, नई जवानी, तेवर भी न पुराना है, बदली है दुनिया तो भारत का भी नया तराना है। कार्यक्रम में राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत बाजपेई, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, पूर्व एमएलसी सरोजनी अग्रवाल आदि रहे।
मेरठ महोत्सव शॉपिंग फेस्टिवल में बरसेंगे आज इनाम
जीएसटी विभाग द्वारा मेरठ महोत्सव को सफल बनाने के लिए सामान खरीद पर उपहार की घोषणा की गई थी। डिप्टी कमिश्नर प्रशासन अरुण कुमार पांडेय ने बताया 25 दिसंबर को आर्ट और लिटरेचर स्टेज पर पांच स्कूटी व 10 एलईडी टीवी, लकी ड्रा के माध्यम से दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें