UP के Muzaffarnagar में लोकतंत्र बचाओ रैली में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष Jayant Chaudhary ने हाथरस लाठीचार्ज की घटना को जाट समाज के स्वाभिमान से जोड़ने की कोशिश की। उन्होंने भीड़ में मौजूद युवाओं का मिजाज भांपते हुए कहा, मैंने दो लठ खाए हैं, लेकिन आपके हित के लिए यदि सौ लाठी भी खानी पड़े तो मैं तैयार हूं। जो लाठी आपके भाई को मारी गई है, वो लाठी ईवीएम पर मारकर अपना बदला लेना है। रैली में आये लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए अपने पारिवारिक संबंधों की याद भी दिलाई।