मेरठ के काजमाबाद गांव में हुई पोस्टमैन चंद्रपाल की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। चंद्रपाल की हत्या के आरोप में उसके बेटे को ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटे तरुण ने अपने दोस्त सनी के साथ मिलकर पिता की हत्या की। तरुण जिस लड़की से प्यार करता है उसने शादी के लिए सरकारी नौकरी की शर्त रखी थी। तरुण ने अपने पिता की हत्या इसी लालच में की ताकि उसे अपने पिता की जगह सरकारी नौकरी मिल जाएगी।