फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी उपचुनाव के परिणामों पर मायावती की बड़ी प्रतिक्रिया, रामपुर में सपा की हार पर किया बड़ा दावा

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Mon, 12 Dec 2022 04:41 PM IST

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने मैनपुरी लोकसभा एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र में निकले उपचुनाव के परिणाम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि मैनपुरी में हुई सपा की जीत और रामपुर में आजम खान की खास सीट पर योजनाबद्ध कम वोटिंग कराकर सपा की पहली बार हुई हार में यह चर्चा काफी गर्म है कि कहीं यह भाजपा और सपा की अंदरूनी मिलीभगत तो नहीं। बता दें कि, उत्तर प्रदेश में तीन सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणामों की चर्चा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। खतौली और मैनपुरी में समाजवादी पार्टी गठबंधन की जीत से ज्यादा चर्चा रामपुर में हार की हो रही है। दरअसल, सपा का गढ़ कही जाने वाली रामपुर उपचुनाव में बीजेपी के आकाश सक्सेना ने बड़ी जीत दर्ज की है। इस सीट पर उपचुनाव में आजम खान के करीबी आसिम रजा की हार हुई है। बीते 45 सालों में पहली बार सपा इस सीट पर चुनाव में हारी है, जिसकी जमकर चर्चा हो रही हैं। वहीं, इस पूरे मामले पर अब मायावती ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी हैं। कहा जा रहा है कि, यूपी चुनाव में मिली हार के बाद मायावती नए सिरे से पार्टी को मजबूत बनाने में जुटी हैं।

मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा, "यूपी के मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा की हुई जीत किन्तु रामपुर विधानसभा उपचुनाव में श्री आज़म ख़ान की ख़ास सीट पर योजनाबद्ध कम वोटिंग करवा कर सपा की पहली बार हुई हार पर यह चर्चा काफी गर्म है कि कहीं यह सब सपा व भाजपा की अन्दरुनी मिलीभगत का ही परिणाम तो नहीं?" मायावती ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, "इस बारे में ख़ासकर मुस्लिम समाज को काफी चिन्तन करने व समझने की भी ज़रूरत है ताकि आगे होने वाले चुनावों में धोखा खाने से बचा जा सके। खतौली विधानसभा की सीट पर भाजपा की हुई हार को भी लेकर वहाँ काफी सन्देह बना हुआ है, यह भी सोचने की बात है।"

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें