युवा कल्याण, नेहरू युवा केंद्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जनपदस्तरीय युवा उत्सव का आयोजन कम्युनिटी हॉल नगर पालिका में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। साइंस मेला समूह में विशाल यादव को प्रथम, ज्योति चौरसिया को द्वितीय, परवेज अंसारी तृतीय स्थान मिला। काव्य लेखन प्रतियोगिता में खुशी गोंड प्रथम, रजनी त्रिपाठी द्वितीय, सलोनी वर्मा तृतीय स्थान, लोकनृत्य (एकल) प्रतियोगिता में अंजली कश्यप प्रथम, हिमांशु द्वितीय एवं राधिका चौहान तृतीय स्थान रहे। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में ओंकार सिंह प्रथम, खुशी वर्मा द्वितीय, विकास तृतीय स्थान रहे। लोकनृत्य (समूह) प्रतियोगिता में शिवांनंद चौहान विकास खण्ड फतेहपुर मंडाव की टीम प्रथम, सोनीधापा की टीम द्वितीय स्थान, लोकगीत एकल मे अन्नू प्रथम, खुशबू द्वितीय, पवन तृतीय स्थान प्राप्त किया। साइंस मेला एकल प्रथम मे खुशबू सोनीधापा प्रथम, भाषण प्रतियोगिता में आकाश कुमार प्रथम, अभिषेक कुमार द्वितीय, नम्रता सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में विकास चौहान प्रथम, सूरज साहनी द्वितीय, शाहिना बानो तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल में जीवन राम इंटर कॉलेज के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी, डीसीएसके पीजी कालेज से डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. बीडी सिंह, डॉ. विशाल, डॉ. शताक्षी सिंह, ऋचा त्रिपाठी, आशीष कुमार गुप्ता, रंजन कुमार यादव, मनबोध कुमार सिंह, आदि शामिल रहे। जिला युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह, जिला युवा अधिकारी राशि मिश्रा द्वारा आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।