फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह पहले सड़क का हुआ था लोकापर्ण, हल्की बारिश में धंसी, खामी छुपाने को फिर शुरू किया काम

अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 27 May 2025 02:01 PM IST

नगर पालिका मऊ में विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है।दो माह पहले वार्ड 25 के कासिमपुर पोखरी के पास बनी 11 लाख की लागत से इंटरलाकिंग दो दिन पहले हुई हल्की बारिश में पूरी धस गई है।इसकी जानकारी होने पर जिम्मेदार सोमवार को आनन फानन में दो मजदूर लगवाकर इसे दुरस्त कराने की कोशिश में जुटे दिखे। विकास कार्य में भ्रष्टाचार का यह पहला मामला नहीं हैं बल्कि बीते दस माह यानी जुलाई 2024 से अब तक पांच मामले उजागर हो चुके हैं,जिसमें तीन सड़क और दो नाला निर्माण है। चौंकने वाली बात है अब तक किसी मामले में कोई सख्त कारवाई के बजाए केवल नोटिस देने की औपचारिकता नपा के जिम्मेदार कर रहे हैं। नगर पालिका द्वारा वार्ड 25 बड़ी कम्हरिया में कासिम पोखरी के पास कबिस्तान के मध्य मार्ग से रेलवे हंडल तक आरसीसी, नाला निर्माण 11 लाख 4 हजार रूपया की लागत से कराया गया। जिसका लोकापर्ण मार्च 2025 में नपाध्यक्ष अरशद जमाल द्वारा किया गया था। दो माह से कम समय अभी हुआ नहीं कि दो दिन पहले हुई हल्की बारिश में यह पूरी इंटरलाकिंग सड़क धंस गई। अमर उजाला टीम स्थानीय लोगों की शिकायत पर सोमवार को जब मौके पर पहुंची तो मौजूद वार्डवासी इमरान, अनवर, कामरन खान, अरबाज, मजहर खान आदि ने बताया कि दो माह से कम समय पहली बनी इस सड़क में घटिया सामग्री का प्रयोग करने पर शिकायत की गई थी। आरोप लगाया कि इस बेहद घटिया कार्य का वीडियो भी नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, ईओ दिनेश कुमार को भेजा गया, लेकिन इनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया कि जिम्मेदारों की इस उदासीनता के चलते दो दिन पहले हुई हल्की बारिश में यह सड़क पूरी धंस गई। उधर सोमवार को इस खामी को छुपाने के लिए आनन फानन में धंसी हुई इंटरलाकिंग को उखाड़कर हटाया जा रहा था, जिससे नई सिरे से इसे दुबारा बिछाया जा सकें। विकास कार्य में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है, गत दिवस वार्ड 20 के सभासद सत्यप्रकाश सिंह ने अपने वार्ड में एक साल पहले बनी 26 लाख की लागत वाली सड़क उखड़ने की शिकायत सीएम पोर्टल पर की है। आरोप लगाया कि 500 मीटर पिच सड़क के भारी भरकम 26 लाख की राशि खर्च की गई, लेकिन गुणवत्ता न होने से तीन साल की गारंटी पीरियड वाली सड़क एक साल में किनारे से उखड़ चुकी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें