मऊ के सरायलखांसी थाना क्षेत्र के भार के पास मंगलवार की दोपहर दो बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई।हादसे में एक बाइक चालक और सवार महिला और बालक घायल हो गए।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार अर्जुन राजभर अपनी पत्नी डोडो और बेटे अरुण के साथ काझा की ओर से पिपरीडीह जा रहे थे। वहीं पिपरी डीह की तरफ से आ रही दूसरे बाइक चालक से भार पेट्रोलपंप के पास टक्कर हो गई।हादसे में बाइक चालक अर्जुन और उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए।जबकि दूसरा बाइक चालक घायल होने के बाद भी हादसे के बाद फरार हो गया।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।इस बाबत थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं, घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।