मऊ जिले के घोसी सहकारी भूमि विकास बैंक घोसी के अध्यक्ष पद का निर्वाचन मंगलवार को निर्विरोध सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए मात्र एक ही नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण तहसील क्षेत्र के पिढऊथ सिंहपुर निवासी और भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रियंका राय पत्नी रंगनाथ राय को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन की घोषणा चुनाव अधिकारी तहसीलदार डॉक्टर धर्मेंद्र पांडेय के निर्देश पर नायब तहसीलदार अमरनाथ द्वारा की गई।