फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मऊ में अर्लट पुलिस, सायरन बजते ही दो मिनट में तय जगह जमा हुए पुलिसकर्मी, सक्रियता जांची गई

वक्फ विधेयक के लोकसभा में चर्चा को लेकर जिला पुलिस अर्लट मोड पर है।बुधवार को इसीक्रम में एसपी ने अपने कार्यालय में सायरन बजाकर इसकी जांच भी की। एसपी इलामारन जी ने बताया कि जिले की संवेदनशीलता और सामयिक अपरिहार्यता एवं शांति/सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के सभी बारह थानों प्रभारियों को अर्लट मोड पर किया गया है। बताया कि इसीक्रम में बुधवार को दोपहर एक बजे पुलिसकर्मियों की सक्रियता को चेक करने को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सायरन बजाकर इसकी जांच की गई। दो मिनट के अंदर ही सायरन बजते ही पुलिस जवान अर्लट मोड पर तय जगह पर एकत्रित हुए। इसके बाद एसपी ने दंगा नियंत्रण उपकरणों से सुसज्जित पुलिसकर्मियों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ ही विषम परिस्थितियों में पुलिस के कर्तव्यों आदि के सम्बन्ध में बोध कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें