मधुबन तहसील क्षेत्र में सहायक अभिलेख गोरखपुर के आदेश के अनुपालन में ग्राम पंचायत मोलनापुर की सरकारी भूमि का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने तालाब, खलिहान, बंजर और नवीन परती जैसी सरकारी जमीनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ग्राम मोलनापुर में आठ गाटे तालाब के हैं, जिनमें से डाटा संख्या 2050 रकबा 2.348 एकड़ में मत्स्य पालन हो रहा है। हालांकि शेष सभी गाटे आंशिक रूप से अतिक्रमित पाए गए। इसके अलावा खलिहान गाटा 2247 में 1.365 एकड़ भूमि पर विद्युत निगम का अतिक्रमण पाया गया। इस दौरान कई सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण पाया गया, जिसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी भूमि का सत्यापन कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।