मऊ में श्री रामलीला मेला समिति के तत्वावधान में नगर के हजारों वर्ष प्राचीन रामलीला मंचन में भगवान राम द्वारा रावण का वध का मंचन किए किए जाने के बाद रावण के पुतला का दहन किया जाएगा। रावण दहन को देखने के लिए नगर सहित दूर दराज इलाकों के हजारों लोग शामिल होंगे। रावण का 25 फीट का पुतला बनाया गया है। विजयादशर्मी पर्व के विषय में मान्यता है कि अश्वनि मास की दशमी को ही भगवान राम ने अहंकारी रावण का वध किया था। इन्हीं मान्यताओं के आधार पर विजयादशमी पर्व शनिवार को नगर सहित जिले में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। दशहरा को मनाने के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। असत्य के रास्ते पर चलने वाले रावण के पुतला दहन कर सत्य के मार्ग पर चलकर अच्छाई का संदेश दिया जाएगा। इस संबंध में श्रीरामलीला मेला समिति के महामंत्री संजय वर्मा ने बताया कि भगवान राम की कृपा से हर बरस धूमधाम से रामलीला का आयोजन होता है। इस रामलीला में नगर सहित कई जिलों के कलाकार आकर इसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं। शनिवार को शाम होते ही पुतला का दहन होगा।