मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अमिला दरगाह मार्ग पर नवीन नगर गोफा के समीप सड़क से सौ मार्ग की दूरी पर रस्सी के सहारे 20 वर्षीय युवक की पेड़ से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान आकाश राजभर पुत्र नगदु दोहरीघाट थाना क्षेत्र के हेमई में हुई है।एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम इस मामले की जांच कर रही है।