फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी की जमीन पर कब्जा की नीयत से किया गया था सामूहिक हमला, चार गिरफ्तार; VIDEO

मऊ के सरायलखंसी थाना के काझा खुर्द में जमीनी विवाद के दौरान दो पक्ष में मारपीट के दौरान कुल 20 लोग घायल हो गए थे। इसमें पहले पक्ष से मनई (70), हरिगोविंद (65), रामनयन (34), चंद्रिका (30), अमिता (26), अविनाश (15), पूनम (46), निर्मला (42), जितेंद्र (47), अभिमन्यु (13) घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से भरत (16), पिंटू (45), धर्मेंद्र (35), पवन (16), रिंकू (36), राजेंद्र (42), रोहित (25), गुलशन राजभर (22), सतेंद्र (21) घायल हो गए थे। हरिगोविंद 65 की उपचार के दौरान आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है, वही पुत्र रामनयन (34) की हालत गंभीर बनी हुई है। बुजुर्ग की मौत के बाद शनिवार की देर शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने शनिवार को नंदलाल, देवेंद्र, वकील, लालजी को गिरफ्तार कर लिया है। एहतियात के तौर पर गांव में पीएससी बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल में मुहल्ले में शांति कायम है। मृतक के घर पहुंचने वाले रिस्तेदार लोगों को सांत्वना देते रहे। मृतक के परिजन आजाद कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ अपनी जमीन में मकान निर्माण के लिए नींव बनवा रहे थे। बताया कि उसके जमीन के सामने करीब आधा बिस्वा आबादी की जमीन है। शेष आबादी की जमीन पर अन्य लोगों ने कब्जा जमा लिया है। जिस जगह जमीन को लेकर विवाद हुआ था, वहां से विपक्ष के लोगों का घर दूर है, लेकिन कब्जा की नियत के लोग निर्माण वाली जमीन के बगल में सीमेंट का शेड डालकर एक कमरा बना लिए है, अब उसकी जमीन के सामने वाली आबादी पर भी कब्जा करना चाहते है। कहा कि यदि वह अपने जमीन के सामने आबादी को खाली छोड़ देते है तो प्रशासन अन्य कब्जेदारों से भी आबादी की जमीन को मुक्त कराया जाए। बताया कि बीते बृहस्पतिवार को निर्माण के दौरान नंदलाल, रिंकू, रामप्यारे, राहुल, रोहित, रोशन, गुलशन, धीरज, राजेंद्र, वकील, लालजी, रामबदन, धर्मेंद्र, देवेंद्र, सतेंद्र, महेश, यशवंत, मोहन, अंगद, सूरज, सत्यम, प्रकाश, रामकिशुन, विश्वनाथ लाठी, डंडा से हमला कर दिया था। बताया कि राजस्व विभाग की तरफ से नापी कराई थी, उसी रिपोर्ट के आधार मकान का निर्माण कराया जा रहा था। मौके पर काम बंद होने से ईंट, बालू, गिट्टी, सिमेंट सहित पूरा सामान पड़ा हुआ था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें