मऊ जिले की हलधरपुर पुलिस द्वारा सोमवार की देर रात नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी दानिश उर्फ छोटू को मडैली बढनपुरा गांव के पास हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार किया गया। एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस की दो टीमों ने घेराबंदी की थी। आरोपी स्थानीय थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी है। उसके द्वारा एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म की घटना की गई थी।