फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकुलपुरा के पास की जाए इंटरचेंज की सुविधा, डीएम को सौंपा ज्ञापन; VIDEO

हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें रानीपुर विकासखंड के गोकुलपुरा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज और रैंप के निर्माण की मांग जनहित में की गई।ज्ञापन देते हुए हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण के समय उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय नागरिकों को यह आश्वासन दिया गया था। गोकुलपुरा के पास इंटरचेंज की सुविधा प्रदान की जाएगी ताकि स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके, लेकिन निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं किया गया। जिससे क्षेत्रीय नागरिकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है उन्होंने कहा कि इंटरचेंज की सुविधा नहीं होने से गोकुलपुर और आसपास के गांव के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्रीय लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करके एक्सप्रेसवे का उपयोग करना पड़ रहा है,इससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है।वहीं अमित कुमार वर्मा ने कहा कि यदि गोकुलपुरा में इंटरचेंज की सुविधा प्रदान की जाती तो उससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलती शिक्षा व्यापार और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच आसान हो जाती।इस मौके मनीष सिंह, रवि गुप्ता, आर्यन सिंह, गुड्डू सोनकर, रोशन सोनी, सुजीत सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें