फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहज घाट पर पीपा पुल बनने से आसान हुआ आवागमन; VIDEO

मऊ के मधुबन तहसील क्षेत्र के बरहज घाट पर पीपा पुल बनने से आवागमन आसान हो गया है। अब लोगों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। कम दूरी होने से लोगों को समय और धन दोनों की बचत होगी। सरयू नदी के का पार कर देवरिया जिले के बरहज बाजार पड़ता है। मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर, बिनटोलिया को देवरिया से जोड़ने के लिए पीपा पुल का निर्माण दो दिन पूर्व पूरा कर लिया गया। इससे क्षेत्र के दो सीमावर्ती जनपदों को जोड़ने से आवागमन शुरु हो गया है। सैकड़ों लोग यात्रा बाइक, साइकिल आदि के सहारे पीपा पुल के माध्यम से कर रहे है। इस संबंध में क्षेत्र के अनिल कृष्णवंशी,अजीत यादव, ओमप्रकाश सरपंच, अनिल कुमार वर्मा, अजीत जायसवाल, महेंद्र कुमार गौड़, राजकुमार यादव का कहना है कि पीपा पुल के चालू होने से मधुबन तहसील और देवरिया के बरहज के लोगो को 60 किलोमीटर की दूरी तय नही करना पड़ेगा। अब मात्र बरहज से मधुबन के लिए मात्र आठ से दस किलोमीटर की ही दूरी तय करनी पड़ेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें