फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ सामूहिक सुंदरकांड पाठ

मऊ नगर के कलेक्ट्रेट मोड़ स्थित एक आवास पर शनिवार को श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड और श्री हनुमान चालीसा पाठ किया। सुंदरकांड पाठ में समिति के प्रमुख चंद्र शेखर अग्रवाल के निर्देशन में आशीष सिंह ,डॉ राम गोपाल गुप्त ,अजय मिश्र , अरुण वर्मा और रवि प्रकाश बरनवाल ने विभिन्न मनमोहक स्वरों में पाठ किया । इस अवसर पर विनोदानंद महाराज ने कहा कि धन पद और प्रतिष्ठा प्राप्त हो जाने पर मनुष्य अपने कर्तव्यों से विमुख हो जाता है। मां के गर्भ से जन्म लेते समय किए गए सेवा सुमिरन सत्संग के वादे को भूल जाता है ।संसार में आकर मोह माया के जंजाल में डूब जाता है । लेकिन प्रभु के भक्ति मार्ग से ही उसे सुख और शांति मिलेगी। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने सुंदर भजन हे जग वंदन मारुति नंदन सुन लो अर्ज हमार प्रस्तुत किया। सुंदरकांड पाठ के बाद आरती और भोग प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर विनय शंकर त्रिपाठी, उमेश चंद पांडेय, कैलाश जायसवाल ,मोती लाल विश्वकर्मा, अमर सिंह कुशवाहा, सत्यजीत राय ,ध्रुव नारायण गुप्ता ,सुशील जायसवाल ,प्रदीप सिंह, संजय वर्मा ,मनीष वर्मा, सुनीता गुप्ता, मंजू शर्मा ,प्रियंका वर्मा ,राम जी गुप्ता, मोहन गुप्ता ,राजेश छतेजा, अनिल शर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें