फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमर उजाला की खबर का असर, मऊ में मौत के तीन दिन बाद जागृत हुई संवेदना, परिजन की मदद के लिए आगे आए लोग, दिया मदद का भरोसा

घोसी तहसील क्षेत्र के दादनपुर अहिरौली गांव निवासी अनुसूचित जनजाति की चंद्रमी देवी के मौत के बाद तीसरे दिन बाद समाजसेवियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने उसके घर पहुंच कर आर्थिक मदद दिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख डा. सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि दाह संस्कार के लिए आर्थिक मदद किया गया है। ब्रह्मभोज के दिन आवश्यकतानुसार मदद की जाएगी। वहीं घोसी सांसद राजीव राय के प्रतिनिधि के रूप में शिवप्रताप यादव, संजय यादव, संतोष राय, अशोक यादव मृत चंद्रमी देवी के घर पर पहुंचे। यहां उन्होंने मृत चंद्रमी देवी के पति गुलाबचंद्र को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। बता दें कि दादनपुर अहिरौली निवासी गुलाब चंद्र की पत्नी 55 वर्षीय चंद्रमी देवी की बीते दिनों टीबी की बीमारी से मौत हो गई थी। पति का कहना था बीमारी के बाद उसको सही समय से दवा नहीं मिली थी। बीमारी हालत में पति उसे लेकर बलिया के नगरा में झांड फूंक कराने गया था, वही पर चंद्रमी देवी की मौत होने पर पति करीब 50 किलोमीटर ठेला गाड़ी पत्नी के शव को घर लाया था। इसे अमर उजाला द्वारा मदद न मिली तो पत्नी के शव को ठेले पर रखकर 50 किमी चला पति, फिर दूसरे दिन आस लगाए रहे परिजन, गरीब के घर नहीं पहुंचा कोई जनप्रतिनिधि शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें