फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के वोटरों का नाम विलोपित करने का लगाया आरोप, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 02 Feb 2026 07:25 PM IST

घोसी तहसील क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी के वोटरों से एसआईआर गणना प्रपत्र फार्म में प्रारूप 7 यानी विलोपित करने की फार्म को बगैर किसी मतदाताओं की सहमति के फार्म भरवाकर विलोपित करने की सूचना पाकर सपा प्रत्याशी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख डा सुजीत कुमार सिंह सोमवार की देर शाम को घोसी तहसील पहुंच कर एसडीएम अशोक कुमार सिंह को एक पत्रक सौंपकर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग किया।जिसपर एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह को सपा प्रत्याशी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख डा सुजीत कुमार सिंह द्वारा सौंपे गये पत्रक में सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा समाजवादी पार्टी के कुछ खास लोगों का प्रारूप 7 यानी विलोपित फार्म भरवाकर विलोपित करने का कार्य कर रहें हैं।जिसको संज्ञान में लेने का मांग किया है।जिसपर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने उचित कार्रवाई का करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर सपा प्रत्याशी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख डा सुजीत कुमार सिंह, विधान सभा अध्यक्ष लालचंद यादव, मेराजुद्दीन अंसारी,अमरेंद्र बहादुर यादव,नेहाल अख्तर,दुर्जन यादव ,यादवेंद्र यादव,रामभवन चौहान आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें